Saturday, 23 December 2017
Thursday, 21 December 2017
Sunday, 3 December 2017
आओ बापू को जाने स्पर्धा का आयोजन प्रधानमंत्री के आदर्श सांसद गाँव नागेपुर में
प्रधानमंत्री के आदर्श सासद गाँव नागेपुर स्थित आशा सामाजिक विद्यालय परिसर
में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे
नागेपुर और आसपास के 10 विद्यालयों से आये कक्षा 6 से 8 के लगभग 200 बच्चों
ने भाग लिया.
आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित “आओ बापू को जाने” कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और व्यक्तित्व से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन इन दिनों कराया जा रहा है. अब तक 2500 से अधिक बच्चे इसमें सम्मिलित हो चुके हैं. इस आयोजन से कुछ दिन पूर्व बच्चों को गांधीजी के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में प्रकाशित साहित्य दिया जाता है जिसे पढ़ कर बच्चे प्रतियोगिता में शामिल होते हैं.

बालिका महोत्सव
लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरसोस
गांव मे बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरसोस
बेनीपुर,कल्लीपुर, गनेशपुर,नागेपुर, कुंडरिया,सबलपुर,इस्लामपुर,आदि गांव
से आयी किशोरी लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह
आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। हरसोस पंचायत भवन पर बालिका महोत्सव का
आयोजन किया गया।
Tuesday, 28 November 2017
सकारात्मक पहल अजगरा विधान सभा के विधायक श्री कैलाश नाथ सोनकर जी की तरफ से हुयी हैं, उन्होंने 50 लाख रूपये क्षेत्र के स्कूलों में बेंच, टेबुल आदि के लिए जारी किये है.
One Nation One Education Campaign के अंतर्गत हम अपनी मांग में यह कहते आये हैं कि सभी सांसदों
और विधायकों को अपनी निधि का 30 प्रतिशत अपने क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों
में संसाधन विकास में व्यय करना चाहिए...इसके लिए हस्ताक्षर अभियानों के
माध्यम से हमने सरकार को तमाम हस्ताक्षरित पत्र भेजे हैं... इस क्रम में
एक सार्थक और सकारात्मक पहल अजगरा विधान सभा के विधायक श्री कैलाश नाथ
सोनकर जी की तरफ से हुयी हैं, उन्होंने 50 लाख रूपये क्षेत्र के स्कूलों
में बेंच, टेबुल आदि के लिए जारी किये है.... 'एक राष्ट्र एक शिक्षा
प्रणाली अभियान' की तरफ से माननीय विधायक जी को साधुवाद... अन्य जन
प्रतिनिधियों को भी ऐसे कदम उठाने चाहिए.
Sunday, 26 November 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)