Showing posts with label Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Gandhi. Show all posts

Sunday, 12 November 2017

आओ बापू को जाने - सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

वर्ष 2018-19 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी और कस्तूरबा जी की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाना है, इस क्रम में आज 9 नवम्बर को आशा ट्रस्ट के साथियों द्वारा बच्चों को बापू के बारे में अधिक से अधिक परिचित कराने के उद्देश्य से “आओ बापू को जाने” कार्यक्रम का आगाज किया गया है.वाराणसी के राजवारी और धौरहरा संकुल के 5 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 700 से ऊपर बच्चों को गांधीजी की जीवनी पर प्रकाशित परचा दिया गया, इसी पर्चे पर आधारित गांधी ज्ञान प्रतियोगिता 14 नवम्बर को इन विद्यालयों पर एक साथ कराई जायेगी.